फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में 35 और कोरोना वायरस के मरीज

विज्ञापन
35 more corona virus patients in Banda - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। कोरोना संक्रमितों को तांता लगा हुआ है। गुरुवार को 35 लोग और इस वायरस की चपेट में आ गए। उधर, जिला जेल संक्रमितों का अड्डा बनता जा रहा है। गुरुवार की लिस्ट में यहां 14 पाजिटिव और मिले। यह सभी बंदी बताए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आठ स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित पाए गए। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इस सभी के संक्रमित होने की पुष्टि की है। अब जनपद में संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 914 हो गया है। इनमें सक्रिय मरीजों की संख्या 463 हो गई है। कुल मृत्यु 9 हैं।
गुुरुवार को पहली सूची में 27 संक्रमित पाए गए थे। दोपहर बाद आई दूसरी सूची में आठ का इजाफा और हो गया। कुल संक्रमितों की संख्या 35 हो गई। शहर के रामलीला मैदान में दो महिलाओं सहित चार संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज में तीन महिला स्वास्थ्य कर्मी पाजिटिव मिलीं। शहर के छावनी, क्योटरा, महेश्वरी देवी मंदिर, चौधरी नगर और किरन कालेज चौराहा में एक-एक पाजिटिव मिले हैं। इनके अलावा कनवारा गांव तथा अतर्रा में भी एक-एक संक्रमित पाए गए हैं।
बबेरू सीएचसी अधीक्षक डॉ. रामनरेश व डॉ. नेमराज ने बताया कि गुरुवार को कुल 106 लोगों की जांच की गई। इनमें आठ संक्रमित पाए गए हैं। यह सभी सीएचसी कर्मचारी व उनके परिजन हैं।
वार्ड ब्वाय व स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय की पत्नी व बेटी तथा फार्मासिस्ट की पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाई गई। इनके अलावा बांदा रोड के दो व अतर्रा रोड का एक व्यक्ति संक्रमित मिला। जांच टीम प्रभारी डॉ. नेमराज ने बताया कि दो को नरैनी क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। शेष को होम क्वारंटीन किया गया है। अस्पताल परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें