फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

349 करोड़ के प्रस्ताव को हरी झंडी

Fri, 26 Dec 2014 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत की बैठक में 3 अरब 49 करोड़ 24 लाख की जिला योजना स्वीकृत की गई। इसके अलावा पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि (बीआरजीएफ) के लिए 24.71 करोड़ का परिव्यय स्वीकृत किया।
विज्ञापन


गैरहाजिर अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई को कहा गया। शनिवार को प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में योजना का अनुमोदन किया जाएगा।

शुक्रवार को जिला पंचायत के हाल ही अध्यक्ष चुने गए बल्देव वर्मा की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में सभी विभागों ने अपने-अपने कार्य और खर्च संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

जनप्रतिनिधियों ने कुछ कार्यों को शामिल करने की संस्तुति की। पहली बार राज्यांश के साथ केंद्रांश भी जिला योजना में शामिल किया गया। कुल परिव्यय में 190.91 करोड़ रुपये राज्यांश और 158.32 करोड़ केंद्रांश शामिल है। सबसे अधिक सड़क और पुल निर्माण में 36 करोड़ के प्रस्ताव पास हुए। अन्य विभागों के प्रस्ताव भी स्वीकार कर लिए गए।
विज्ञापन


बैठक में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, विधायक विशंभर सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य शांति देवी, ममता राजपूत, आराधना, कलावती, गीता सागर, दलपत सिंह, भानु प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, फूलारानी, बलवंत सिंह, भागवती, कुसुमा देवी, कमलेश, लक्ष्मी प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें