फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के 332 छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा

Sun, 22 Nov 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में चित्रकूटधाम मंडल के 332 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। 90 मिनट की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरों पर मुस्कुराहट थी।
विज्ञापन


रविवार को मंडल मुख्यालय स्थित जेएन डिग्री कालेज में आयोजित हुई परीक्षा में बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा के 332 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।

इनमें कक्षा 9 व 10 के 141 और कक्षा 11 व 12 के 191 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। दोनों श्रेणियों के प्रश्नपत्र चार-चार सेटों में थे। प्रत्येक चार विद्यार्थियों को अलग-अलग सेट के प्रश्न पत्र दिए गए। इसमें 100 प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन


इनमें गणित, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और रीजनिंग के प्रश्न शामिल थे। अधिकांश परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रश्न आसान पूछे गए।

जेएन कालेज भवन के प्रथम तल में 11 कमरों और दो बरामदों में परीक्षा हुई। हरेक कक्ष में तीन से चार कक्ष निरीक्षक लगाए गए थे। इसके पूर्व मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र देखने के बाद ही अंदर दाखिल किया गया।

पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त ने हरेक परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र की बारीकी से जांच की। डीएम सुरेश कुमार भी परीक्षा केंद्र आए। उन्होंने हरेक कक्ष का निरीक्षण किया। प्रश्नपत्र का भी अवलोकन किया।

साथ ही अमर उजाला फाउंडेशन की इस योजना को सराहा। महाविद्यालय प्राचार्य डा. नंदलाल शुक्ल ने भी कक्षों का निरीक्षण किया। पूर्व प्राचार्य और रेडक्रास सोसायटी सचिव बाबूलाल गुप्त पूरे समय व्यवस्था में लगे रहे।

बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर और पूर्व डीडीसी मोहम्मद इदरीश ने भी परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षार्थियों का हौसला बढ़ाया। बांदा ब्यूरो प्रमुख अब्दुल रशीद सिद्दीकी ने डीएम, प्राचार्य और परीक्षा में ड्यूटी देने वाले शिक्षकों और स्टाफ का आभार जताया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें