फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त कक्ष निर्माण के 32.90 लाख सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सर्व शिक्षा अभियान के तहत मंडल मुख्यालय के 18 परिषदीय स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए शासन से मिले 84.60 लाख रुपये में 32.90 लाख रुपये सरेंडर करने पड़ गए। खंड शिक्षा अधिकारी सात स्कूलों में जगह ही नहीं ढूंढ पाए। जगह के अभाव और भवनों के जीर्णशीर्ण दशा में होने का कारण दर्शाने पर अब महज 11 स्कूलों में भी अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में 10 माह बाद खुले स्कूलों में छात्र संख्या आधार पर अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जा रहा है। जिले में पांच ब्लॉकों बबेरू में एक, बड़ोखर में 3, बिसंडा में 2, महुवा में 2 व तिंदवारी ब्लॉक के 3 स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष बन रहे हैं। यहां ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारी और निर्माण प्रभारी प्रधानाध्यापक अपनी निगरानी में कक्षों का निर्माण करा रहे हैं। एक कक्ष की लागत 4.70 लाख रुपये है। जिन सात स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष नहीं बन पाए वह जौरही और महोखर गांव के स्कूल हैं।
इन स्कूलों के भवन जीर्णशीर्ण होने और जगह न होने से इनका पैसा वापस करना पड़ गया। यह सभी कक्ष भूकंपरोधी बनाए जा रहे हैं। एक कक्ष में 30 बच्चे और एक अध्यापक बैठेंगे। बीएसए हरिश्चंद्र नाथ का कहना है कि अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई थी। जिनमें कुछ ने जगह का अभाव और भवनों के जीर्णशीर्ण होने की रिपोर्ट दी थी। इससे सात विद्यालयों का अतिरिक्त कक्ष का पैसा सरेंडर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें