फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो और डायरिया से एक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुखार और डायरिया ने तीन जानें ले लीं। शहर के छोटी बाजार निवासी सावित्री (70) पत्नी गनेश पाल उल्टी-दस्त से ग्रस्त थी। गुरुवार की रात उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को सुबह उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना में गिरवां क्षेत्र के स्योढ़ा गांव निवासी ऊधव यादव (45) पुत्र दुर्गा बुखार से पीड़ित था।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उधर, उल्टी-दस्त और बुखार के कई नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। मरका क्षेत्र के पिंडारन गांव में ओमकार की एक वर्षीय पुत्री खुशबू की बुखार से मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी लाया गया था। इलाज से पहले ही वह चल बसी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें