फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्मार्ट कार्ड से भी मिलेगा ट्रेन का टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट खरीदने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। रेलवे की ओर से स्टेशन की बुकिंग खिड़की के पास ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई गई है। इसमें स्मार्ट कार्ड से ही टिकट लिया जा सकेगा। फिलहाल तीन मशीनें लगाई गईं हैं। एक-दो दिन में यह चालू हो जाएंगी।
विज्ञापन


एटीवीएम सुविधा से लैस होने वाला बांदा बुंदेलखंड का दूसरा रेलवे स्टेशन है। झांसी में यह व्यवस्था पहले से चालू है। स्मार्ट कार्ड धारक को मुख्य वाणिज्य निरीक्षक के यहां आवेदन देकर स्मार्ट कार्ड प्राप्त करना होगा। यह कार्ड 50 से 5000 रुपये तक का रिचार्ज होगा। कार्ड को एटीवीएम पर रीड करतेे ही स्क्रीन पर स्टेशनों के नाम आ जाएंगे। यात्री को ट्रेन का नाम, नंबर और स्टेशन का नाम फीड करना होगा।

इसके बाद टिकट जारी हो जाएगा। खास बात यह है कि स्मार्ट कार्ड से टिकट लेने वाले यात्री को किराए में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। एटीवीएम के अलावा बुकिंग खिड़की से मिलने वाले टिकटों की मौजूदा व्यवस्था भी बरकरार रहेगी। रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (सीसीआई) संजय कुमार का कहना है कि एटीवीएम से यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेगा। फिलहाल यहां तीन मशीनें लगाई गई हैं। इनकी निगरानी के लिए तीन इंजीनियर भी हैं, जल्द ही ये मशीनें चालू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-रेलवे स्टेशन में तीन आटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीनें लगीं
-झांसी के बाद बांदा बना एटीवीएम सुविधा लैस स्टेशन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें