फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बालूभरे 31 ओवरलोड ट्रक सीज, पुलिस के सुपुर्द किए

विज्ञापन
ट्रिपलिंग सवारी पर चालक को फटकार लगाते एआरटीओ शंकरजी सिंह व यातायात इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्रशासन और परिवहन अधिकारियों द्वारा चलाए गए अभियान में बालू भरे 31 ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की गई है। उन्हें सीज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कई ट्रक चालक बालू ढुलान संबंधी रॉयल्टी (रवन्ना) नहीं दिखा सके। अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सदर सुरभि शर्मा के नेतृत्व में खनिज और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बुधवार की रात गिरवां और तिंदवारी रोड पर जांच अभियान चलाया। 14 ओवरलोड ट्रक पकड़े। उनके पास बालू ढुलान संबंधी प्रपत्र भी नहीं थे। सभी ट्रक सीज कर मंडी समिति परिसर में पुलिस के हवाले कर दिए गए। खनिज समेत सेल टैक्स विभाग को पत्र भेजकर जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए हैं।
उधर, परिवहन विभाग के आरटीओ प्रवर्तन अनिल कुमार ने 4 और एआरटीओ शंकरजी सिंह ने 7 व यात्री कर अधिकारी रामसुमेर यादव ने 5 बालूभरे ओवरलोड ट्रक पकड़े। उन्हें सीज कर विभिन्न थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं 23 ट्रिपलिंग बाइक सवारों पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि बाइक पर तीन लोगों के सवार होने पर जुर्माना किया गया। साथ ही दोबारा गलती न दोहराने की चेतावनी दी गई। सड़क सुरक्षा माह के तहत धरपकड़ अभियान जारी रहेगा। चेकिंग के दौरान यातायात इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें