फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानचित्र दिवस: भूल गए अफसर, भटकते रहे फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिम्मेदार अफसर ही भूल जाए तो कैसे कार्यक्रम सफल होगा। डीएम के निर्देश पर अफसर गंभीर नहीं हैं। विकास प्राधिकरण में दूसरे गुरुवार भी मानचित्र दिवस औपचारिकता में निपटा। सचिव/सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। पूछने पर बताया कि वह भूल गए थे कि आज मानचित्र दिवस है।
विज्ञापन

यहां पर हुए आयोजन में अधिशासी अभियंता महज कुछ देर बैठे। तीन फरियादियों की समस्याओं को सुना लेकिन निस्तारण नहीं हो सका। इससे फरियादियों में मायूसी दिखाई दी। बाबा तालाब के रामभवन ने बताया कि मानचित्र पास करवाने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
शिकायत लेकर आए तो यहां अधिकारी ही नहीं मिले। लडाका पुरवा की कमला देवी का कहना था कि एक साल पहले कच्चा मकान गिर गया तो उन्होंने कर्ज लेकर पक्का बनवा लिया। प्राधिकारण के अधिकारियों ने नोटिस भेज दी। जवाब भी दे दिया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है महज दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

बिजली खेड़ा के भूपेंद्र यादव का कहना था कि लड़ाका पुरवा में मकान बनवा रहे थे। नक्शा भी पास है। लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी आए और निर्माण रुकवा गए। अफसरों के पास फरियाद लेकर आए थे, लेकिन कोई नहीं मिल रहा है। ऐसा लगता है कि यह आयोजन सिर्फ कागजों में हो रहा है। फरियादियों को सिर्फ टरकाया जा रहा है। दीपा सिंह, आभा अग्रवाल, कृष्ण कुमार की भी कुछ इसी तरह की समस्याएं रही। अधिशासी अभियंता आरसी यादव का कहना है कि तीन शिकायतें आई हैं। सभी को जरूरी प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें