फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आजमगढ़ की घटना पर आज बंद रहेंगे बुंदेलखंड के 300 स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आजमगढ़ की घटना पर बुंदेलखंड अनएडेड स्कूल एसोसिएशन ने मंगलवार को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रधानाचार्य और शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है, इसका विरोध किया जाता है। पहले मामले की जांच होनी चाहिए, उसके बाद ही यह कार्रवाई होनी चाहिए थी। इसके विरोध में बुंदेलखंड के सीबीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालय बंद रखे जाएंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष नवल किशोर चौधरी ने बताया कि बुंदेलखंड में सीबीएसई बोर्ड के ढाई सौ से तीन सौ स्कूल हैं, जबकि बांदा जिले में इनकी संख्या पचास से साठ है। आजमगढ़ के चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल में 31 जुलाई को स्कूल की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। उस बच्ची की मृत्यु पर सभी को अफसोस है। साथ ही उसके गुनेहगारों को जल्द पकड़ने की मांग भी उठाते हैं। लेकिन, बिना जांच पड़ताल के पुलिस ने स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
दिवंगत छात्रा के साथ सहानुभूति है, लेकिन बिना जांच के गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है। संगठन ने गिरफ्तारी के विरोध में सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों को मंगलवार के दिन बंद रखने का निर्णय लिया है। उधर डीआईओएस विजय पाल सिंह ने बताया कि स्कूल बंद किए जाने को लेकर मुझे कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें