फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कैंपस प्लेसमेंट में 30 विद्यार्थियों को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बीटेक व डिप्लोमा इंजीनियरिंग में ‘मैकेनिकल’ और ‘सिविल इंजीनियरिंग’ के छात्र-छात्राओं के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें साक्षात्कार के जरिए केपी ग्रुप ने 30 विद्यार्थियों का चयन किया। चयनित छात्र-छात्राओं को निदेशक ने निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को नरैनी रोड स्थित केसीएनआईटी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ। मानेसर स्थित केपी ग्रुप के तत्वावधान में संचालित ‘रिलाएबल टेक्निक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ के वरिष्ठ एचआर प्रबंधक पंकज दुबे ने छात्र-छात्राओं का तकनीकी ज्ञान लिखित परीक्षा के जरिए परखा। इसके बाद साक्षात्कार लिया गया। इसमें 30 विद्यार्थियों को कंपनी में कार्य करने के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
साथ ही प्रोजेक्टर के जरिए कंपनी की जानकारी दी गई। संस्थान संस्थापक अरुण निगम ने छात्रों को शाबासी दी। निदेशक ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति एकाग्र होने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्लेसमेंट आफीसर श्यामजी निगम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें