फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

291 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी, एक नकलची पकड़ा

Fri, 13 Mar 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को पंजीकृत 4819 परीक्षार्थियों में 291 गैरहाजिर रहे। एक नकलची भी पकड़ा गया। उधर, परिषदीय परीक्षाओं में तीसरे दिन भी अव्यवस्थाएं हावी रहीं। ज्यादातर स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने जमीन में बैठकर परीक्षा दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को इंटरमीडिएट इतिहास द्वितीय प्रश्नपत्र में पंजीकृत 4819 परीक्षाथियों में 4528 ने परीक्षा दी। 291 ने परीक्षा छोड़ दी। बिसंडा के आदर्श इंटर कॉलेज में इंटर के संस्थागत छात्र को आंतरिक सचल दल ने नकल करते रंगे हाथों पकड़ा।

उसे रेस्टीकेट कर दिया गया। इसके पूर्वं बृहस्पतिवार को शाम की पाली में इंटर गणित प्रथम प्रश्नपत्र में पंजीकृत 2137 में 100 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। 2037 परीक्षार्थी शामिल हुए। अब तक हाईस्कूल व इंटर में 12 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया है।
विज्ञापन


उधर, परिषदीय परीक्षाओं में शुक्रवार को तीसरे दिन भी छात्र-छात्राओं को अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ा। शहर के छत्रसाल जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक विद्यालय में टीचरों ने पांचवीं व आठवीं के बच्चों के लिए कापियों का इंतजाम किया, लेकिन प्रश्नपत्र ब्लैक बोर्ड पर ही लिखे गए।

शहर में किनारे नोनिया मोहाल, क्योटरा, कालूकुआं और अन्य स्कूलों में परीक्षाओं की सिर्फ औपचारिकताएं पूरी गई हैं। कई स्कूलों में छात्रों को टाट-फट्टी तक नसीब नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें