फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत 29 दरोगा इधर से उधर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने देर शाम जारी गई स्थानांतरण सूची में 29 दरोगा को इधर से उधर किया गया है। इनमें हरभजन यादव को कोतवाली नगर से थाना तिंदवारी, वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी को चौकी प्रभारी जेल से थाना पैलानी, अनुपमा त्रिपाठी को महिला थाना से प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

अखलेंद्र प्रताप सिंह को कोतवाली नगर से थाना मटौंध, सैफ अहमद अंसारी को कोतवाली देहात से थाना बबेरू, संत प्रसाद को बेंदा घाट चौकी से थाना नरैनी, रमाशंकर सिंह को तिंदवारी से थाना मरका, चंद्रजीत यादव को थाना पैलानी से कोतवाली नगर, शमशाद अहमद को थाना चिल्ला से कोतवाली नगर, कमल सिंह को नरैनी से चिल्ला, मोहम्मद अकरम को नरैनी से बिसंडा भेजा है।
रामरक्षा सिंह को करतल चौकी से बिसंडा, नंदराम प्रजापति को खुरहंड चौकी से बबेरू, हरिशरण सिंह को अकबरपुर चौकी से तिंदवारी, सुनील कुमार को गिरवां से पैलानी, बृजलाल सिंह को गिरवां से मरका, सूरज कुमार पांडेय को कालिंजर से जसपुरा, सुरेंद्र प्रताप सिंह को गुढ़ाकला चौकी से थाना पैलानी, संतोष सरोज को अतर्रा से मटौंध, प्रदीप कुमार को अतर्रा से तिंदवारी भेजा है। इसके अलावा राजेश कुमार मिश्रा को अतर्रा से पैलानी, कृपाशंकर मिश्रा को बदौसा से कोतवाली नगर, कृष्ण देव त्रिपाठी को कोतवाली नगर से अतर्रा, सुभाषचंद्र को बिसंडा से कालिंजर, राजेश प्रसाद को पखरौली चौकी से अतर्रा, अंगिरा प्रसाद दुबे व राकेश यादव को बबेरू से नरैनी, बृजेश चतुर्वेदी को कमासिन से कोतवाली नगर, राजेश चंद्र प्रेमी को कालिंजर से कोतवाली देहात भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें