फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 रंगरूटों की पासिंग आउट परेड

Thu, 30 Jun 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
पासिंग आउट परेड में सलामी लेते डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। छह माह की ट्रेनिंग के बाद ढाई सैकड़ा पुलिस रंगरूटों ने प्रशिक्षण के आखिरी दिन शानदार परेड का प्रदर्शन किया। पासिंग आउट परेड में स्वतंत्रता दिवस जैसा दृश्य रहा। बेहतर काम अंजाम देने वाले रंगरूटों को सम्मानित भी किया गया। अब यह रंगरूट थानों और चौकी भेजे जाएंगे। यहां पुलिस लाइन में पिछले छह माह से 250 रंगरूट ट्रेनिंग ले रहे थे। इस बीच उनसे कड़ी मशक्कत वाले काम कराए गए। ट्रेनिंग के नाम पर फावड़ा चलाने और घास खोदने से लेकर अफसरों के बंगले का बेगार करना तक शामिल रहे। 30 जून (गुरुवार) को उनकी ट्रेनिंग पूरी हो गई। इस दिन पुलिस लाइन ग्राउंड को भव्य रूप से सजाया गया। इसमें भव्य परेड हुई। आकर्षक और रंग-बिरंगी पुलिस वेशभूषा में रंगरूटों ने परेड के दौरान विभिन्न प्रदर्शन किए। डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। एसपी आरपी पांडेय भी पूरे समय उपस्थित रहे। नगर क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि रंगरूटों को ट्रेनिंग के दौरान आईपीसी और सीआरपीसी आदि की जानकारियां दीं। इनमें से अच्छा प्रदर्शन करने वाले टाप-10 रंगरूटों को डीआईजी और एसपी ने सम्मानित भी किया। डीआईजी ने एसपी सहित अपर एसपी मायाराम वर्मा, सीओ सदर यशवीर सिंह, आरआई लालचंद्र चौधरी आदि को भी सम्मानित किया। रंगरूटों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। परेड देखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस परिवार और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें