फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिंदवारी में 25 छात्राओं को कन्या धन

Thu, 22 Sep 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
तिंदवारी में छात्राओं को कन्या विद्या धन के चेक सौंपतीं दीपा सिंह गौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को कन्या विद्या धन के प्रमाणपत्र बांटे। छात्राओं के खाते में 30-30 हजार रुपये भेजे गए हैं। वितरण समारोह में राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने शासन द्वारा छात्र हित में लागू योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


तिंदवारी स्थित एसएन इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित समारोह में सांसद और जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी और सपा प्रत्याशी दीपा सिंह गौर ने 25 छात्राओं को कन्या विद्या धन के प्रमाणपत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।

गरीब परिवार की बेटियों को कन्या विद्या धन, लैपटॉप व मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक हिफजुर्रहमान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि लाखन सिंह, सपा जिला महासचिव राजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर, ब्रजेश पटेल, बलवान सिंह, विजय करन, शैलेंद्र यादव, आमिर खां, अनूप यादव, पतराखन निषाद, अमर सिंह यादव, रामबहादुर भी मौजूद रहे। इसके पूर्व समारोह की शुरुआत सरस्वती प्रतिमा पर दीपा ने दीप जलाकर की।  
विज्ञापन


उधर, जिला पंचायत सदस्य व सपा प्रत्याशी दीपा सिंह गौर ने अतरहट गांव में तीन सीसी सड़कों का शिलान्यास किया। ये सड़कें 9 लाख रुपये की लागत से राज्य वित्त आयोग से बनेंगी। उन्होंने बताया कि चिल्ला स्नान घाट में सीसी रोड व मदनपुर में तीन सड़कों पर 15 लाख, तारा में सीसी रोड व बारातघर और पलरा व अतरहट में बारात घर, अतरहट में दंडी स्वामी की कुटी में बारात घर बनेगा। शशिकरन सिंह, अनंतपाल, राकेश सिंह, राकेश यादव, महेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें