बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव के मजरा बघंडा में सोमवार की दोपहर आग लगने से दो दर्जन मकान जलकर खाक हो गए। सूचना पाकर दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक गृहस्थी का सामान जल गया।
कोतवाली क्षेत्र के बघंडा निवासी छोटेलाल, राम मिलन, कल्लू , कलमतिया, रामखेलावन, शिवचंद्र, अरुण, वेद प्रकाश, राम सेवक, रामरतन, सीमा देवी पत्नी ज्ञान प्रकाश, अंजू पत्नी वेदप्रकाश के मकान समेत 25 मकान जलकर खाक हो गए। दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
एसडीएम नमन मेहता और सीओ राजवीर, नायब तहसीलदार मनोहरलाल मौके पर पहुंचे। विधायक विशंभर सिंह यादव ने पीड़ित परिवार को 15 हजार रुपये देकर आर्थिक मदद की। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।