फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अतर्रा-ओरन मार्ग चौड़ीकरण की मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। अतर्रा-ओरन मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति शासन से मिल गई है। यह मार्ग सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंता और एसडीएम को सड़क की दोनों पटरियों से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था। एसडीएम ने लेखपाल को सरकारी जमीन का चिह्नीकरण करने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




अतर्रा से ओरन की दूरी 18 किलोमीटर है। सड़क के दोनों ओर ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया है। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी होती है। अतर्रा-ओरन मार्ग के सात मीटर चौड़ीकरण के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने एसडीएम रावेंद्र सिंह को पत्र लिखकर मार्ग चौड़ीकरण कार्य पूरा करने के लिए सड़क के दोनों ओर किया गया अतिक्रमण हटाने में सहयोग की मांग की थी। एसडीएम ने लेखपाल को सरकारी जमीन का चिह्नीकरण करने और अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें