फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की नई टीम में 22 मेंबर, एल्डर्स कमेटी ने सभी विजेताओं को सौंपे प्रमाणपत्र

Sat, 07 Feb 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ की नई टीम तैयार है। मेंबरों में अध्यक्ष और महासचिव समेत इसमें 22 अधिवक्ता शामिल हैं। शुक्रवार को मतदान और मतगणना के बाद शनिवार को सभी निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को एल्डर्स कमेटी सदस्यों ने प्रमाणपत्र सौंप दिए।
विज्ञापन


जल्द ही शपथ लेकर नई बार एसोसिएशन चार्ज संभाल लेगी। जागेश्वर यादव बार 40वें अध्यक्ष चुने गए हैं। प्रयागदत्त अवस्थी 44वें महासचिव होंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जागेश्वर यादव, महासचिव प्रयागदत्त अवस्थी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष बच्छराज सिंह तथा कोषाध्यक्ष राजाभइया कुशवाहा और कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी (सोनू) मतदान से जीते हैं।

शेष सभी पदाधिकारी और सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। निर्विरोध चुने जाने वालों में सामान्य उपाध्यक्ष पर प्रमोद कुमार द्विवेदी व बृजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ हरीओम, संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर जय प्रकाश साहू, संयुक्त सचिव (प्रकाशन) पद पर दिलीप कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) में अशोक कुमार पाठक निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं।
विज्ञापन


इन सभी पदों पर मात्र एक-एक नामांकन हुआ था। वरिष्ठ सदस्य (गवर्निंग कौंसिल) में सभी छह प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इनमें मोहम्मद असलम खां, सगीर अहमद, अशोक कुमार गुप्ता, महावीर चक्रवर्ती, प्रदीपचंद्र मिश्रा और संतोष कुमार कटरा शामिल हैं।

इसी तरह पांच कनिष्ठ सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें जावेद खां, शंभू प्रसाद, विकरन सिंह, विनोद कुमार तिवारी और गंगा प्रसाद चतुर्वेदी शामिल हैं। एक कनिष्ठ सदस्य का पद रिक्त है। इसे गवर्निंग कौंसिल एक माह में मनोयन से भरेगी।

अधिवक्ता संघ सभागार में आयोजित सादे समारोह में सभी निर्वाचितों को प्रमाणपत्र सौंपे गए। अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी। एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष रामनाथ दुबे, महासचिव दिनेश श्रीवस्तव, सदस्य रमेशचंद्र निगम, मनमोहन सिंह, विश्व प्रकाश सिन्हा, फूल सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें