फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पत्नी को लेने ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। एक अन्य घटना में बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


शहर के अंबेडकर नगर (शुतुरखाना) निवासी रज्जू सिंह (26) पुत्र ओम प्रकाश गुरुवार की रात बाइक से कोतवाली देहात क्षेत्र के लामा गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर कोतवाली देहात के नजदीक गिट्टी लेकर कानपुर जा रहे ट्रक ने पीछे से उसे रौंद दिया। रज्जू की मौके पर ही मौत हो गई। भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।

चालक को हिरासत में ले लिया। पिता ने बताया कि उसकी शादी छह साल पूर्व हुई थी। मृतक के तीन बच्चे हैं। पिता के मुताबिक दो ट्रकों की देखरेख व संचालन रज्जू करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एक अन्य घटना में पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी बिवास (19) पुत्र सुखदेव व प्रवीन (24) पुत्र छेदी सिंह गुरुवार की रात बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें