फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल बचाना व पौधे लगाना पुण्य का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मऊरानीपुर (झांसी) मढ़ा मंदिर के महंत सोमेश्वरानंद ब्रह्मचारी को श्रीशंभू पंच अग्नि अखाड़े का महामंत्री बनाए जाने पर भक्तों ने खुशी जताई। महंत ने कहा कि बुंदेलखंड में जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए परहित दर्शन अभियान के तहत काम किया जा रहा है। लोगों के सहयोग से आगे भी जारी रहेगा। ताकि नदी व तालाबों को बचाया जाए और अधिक से अधिक पौधे रोपित किए जाएं। प्रयाग कुंभ से लौटने के बाद महंत सोमेश्वरानंद ने यहां संकट मोचन मंदिर में दर्शन किए। कुंभ की व्यवस्थाओं पर प्रदेश सरकार की सराहना की। भक्तों ने फूल मालाओं से स्वामी का स्वागत किया। इस मौके पर अधिवक्ता कृष्ण पाल सिंह चौहान, रामकिशुन बासू, अनुराग तिवारी, अभिलाष द्विवेदी, बालकृष्ण पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें