फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थ यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा (बांदा)। जम्मू कश्मीर से कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे तीर्थ यात्रियों से भरी बस नेशनल हाईवे पर पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दो महिला यात्रियों की मौत हो गई। लगभग एक दर्जन अन्य घायल हो गए। दोनों मृत महिलाएं जम्मू में आंगनबाड़ी पद पर कार्यरत थीं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार को सुबह करीब 6 बजे की है। जम्मू के कठुआ जनपद से 14 फरवरी को प्रयागराज के लिए रवाना हुए निजी बस में लगभग 55 तीर्थ यात्री थी। यह सुबह गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव के पास झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में ढाबे के पास चालक स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और बस बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे महुआ के पेड़ से तेज रफ्तार हालत में जा टकराई। नाले और चबूतरे में फंस गई। बस में सवार ऊषा देवी (45) पत्नी नानकचंद्र और सुषमा देवी (65) पत्नी विजय कुमार की कुछ ही देर बाद मौत हो गई। यह दोनों कठुआ जनपद में आंगनबाड़ी पद पर कार्यरत थीं। इनके अलावा ऊषा देवी का पुत्र राहुल (23), मंगतराम (65) पुत्र नंदलाल (बमियाल, पंजाब) और उसकी पत्नी निर्मला देवी (60), पुष्पा (60) पत्नी देशराज, सुनील (26) पुत्र धर्मपाल, पुष्पा देवी (45) पत्नी सोमराज (रडोर, पंजाब) को गंभीर चोटें आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके अतिरिक्त रानी (40), पुष्पा (35), गुलशन (38), पप्पू (40) तथा लगभग एक दर्जन अन्य यात्रियों का अस्पताल में उपचार किया गया।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल और शवों को मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीर्थ यात्री शिवमोहन व मंगतराम ने बताया कि तीर्थ यात्री दो बसों पर रवाना हुए थे। उधर, घायल तीर्थ यात्रियों को बदौसा थानाध्यक्ष आलोक सिंह व स्टाफ ने भोजन आदि की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें