फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों की शहादत पर राजनीतिज्ञ न सेंके रोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुलवामा में शहीद आरपीएफ जवानों को स्वर्गीय हरीप्रसाद सिंह सिंगरौर आवासीय इंटर कालेज (बबेरू) के छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा की। आतंकी घटना की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन


कालेज प्रबंधक और पूर्व डीडीसी गजेंद्र सिंह पटेल, प्रधानाचार्य रईस खां सहित स्टाफ के शिव प्रताप सिंह, मंगलेश चतुर्वेदी, सुरेश वर्मा, संजय तिवारी, रामलखन याज्ञिक, निर्भय सिंह पटेल और छात्र धीरू, कामता प्रजापति, अनिल, निखिल यादव, विभम पटेल, भूपेंद्र, विजय, कुलदीप, अमित भी शामिल रहे।

उधर, अतर्रा में विरोध प्रदर्शन के बीच पाक का पुतला फूंका गया। प्रदेश कांग्रेस के संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीतिक रोटी नहीं सेंकी जानी चाहिए। पीएम और सीएम चुनावी सभाएं करने में मस्त हैं। नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश गुप्ता विक्की के आवास से जुलूस निकला।
विज्ञापन


गांधी चौराहे पर पाक का पुतला फूंका। सूरज वाजपेयी, कैलाश वाजपेयी, अर्जुन मिश्रा, योगेश साहू, नरेंद्र ओझा, विश्वबंधु गौतम, विरल पांडेय, बच्ची सोनकर, भरतलाल नामदेव, सुनील दत्त पांडेय, राजेंद्र बाबू गर्ग, बाबादीन सोनी, मिथलेश गुप्ता, मोहम्मद नसीम, सत्यम सोनी, शिवप्रताप राठौर, हामिद, भानु प्रताप आदि शामिल रहे। उधर, अटेवा ने कैंडेल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। शिक्षक संघ प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष पांडेय ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों से एक दिन का वेतन देने का अनुरोध किया। विकास गुप्ता, मतगंजन पांडेय, रोहित पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें