फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब खेलो के फाइनल में स्टेडियम ए जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खबू खेलो-खूब पढ़ो आयोजन के तहत बुधवार को जिला स्पोर्टस स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। 20-20 ओवर के मैच में स्टेडियम ए ने पहले बल्लेबाजी की। अभिषेक यादव के शतक से निर्धारित ओवरों में टीम ने 171 रन स्कोर तैयार किया। अभिषेक ने 26 चौकों की मदद से 78 बालों में 131 रनों को नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन


स्टेडियम ब्लू के गेंदबाज आदित्य ने चार विकेट और सुधांशु ने दो विकेट गिराए। लक्ष्य के मुकाबले में उतरी स्टेडियम की ब्लू टीम 110 रनों पर ही आउट हो गई। सबसे ज्यादा 45 रन आदित्य ने बनाए। शिवांग ने 20 रनों की साझेदारी की। स्टेडियम ए टीम के वैभव ने चार और विवेक यादव ने तीन विकेट लिए। अभिषेक यादव को मैन आफ दि मैच का खिताब दिया गया।

मैच के दौरान उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा, डीसीए सचिव वासिफ जमां खां, स्टेडियम के अंशकालिक हाकी प्रशिक्षक जावेद अहमद, कबड्डी प्रशिक्षक, कमल किशोर सहित धनंजय करवरिया, उजैर अहमद, रवि सिंधी, शिव कुमार राजपूत, सैय्यद मोहम्मद अहमद, राममिलन और डीसीए अध्यक्ष विनोद यादव आदि उपस्थित रहे। निर्णायक जितेंद्र सिंह और क्रिकेट प्रशिक्षक रहे। क्रीड़ाधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को शाबासी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें