क्रीड़ा छात्रावास चयन ट्रायल 12 से
बांदा। आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि जिम्नास्टिक, तैराकी बालक वर्ग का जिलास्तरीय ट्रायल 12 फरवरी को और मंडलस्तरीय 22 फरवरी को होगा। बालिका वर्ग में जिलास्तर पर 13 फरवरी और मंडलस्तर पर 21 फरवरी को होगा। बालक वर्ग कुश्ती, हॉकी में जिलास्तरीय 12 व मंडल स्तरीय 20 फरवरी को और बालिका वर्ग में जिलास्तरीय 13 व मंडल स्तरीय 21 फरवरी को चयन ट्रायल होगा।
बालक वर्ग में वालीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन का जिलास्तर पर 14 व मंडलस्तर पर 22 फरवरी को और बालिका वर्ग के वालीबाल और बैडमिंटन में जिलास्तर पर 15 फरवरी, मंडल स्तर पर 23 फरवरी को ट्रायल होगा। इसी तरह क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी बालक वर्ग जिलास्तरीय 16 व मंडलस्तरीय 25 फरवरी, कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी बालिका वर्ग में क्रमश: 17 व 24 फरवरी, एथलेटिक्स, बाक्सिंग, जूडो, हैंडबाल बालक वर्ग में क्रमश: 18 व 26 फरवरी और एथलेटिक्स, हैंडबाल बालिका वर्ग के ट्रायल जिलास्तर पर 17 व मंडलस्तर पर 24 फरवरी को होंगे।