बांदा। लखनऊ से आई टीम ने बांदा डिपो की एक बस में जांच करने के दौरान 21 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। इसमें रूट के दो टीआई सत्येंद्र मिश्रा व राहुल सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
चित्रकूटधाम मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक राम लवट ने बताया कि बीती 30 जुलाई को बांदा डिपो की बस लेकर संविदा चालक साकेत मिश्रा व परिचालक अतुल पाल प्रयागराज से बांदा लौट रहे थे। बांदा-बबेरू मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव जारी जौरही के पास लखनऊ सचल दल के जीएम अमर नाथ सहाय व टीआई आशुतोष द्विवेदी ने बस को रोककर चेक किया।
यात्रियों की गणना करने पाया गया कि 21 यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं। इस पर चालक परिचालक कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। कार्रवाई के बाद टीम वापस मुख्यालय लौट गई थी। चित्रकूटधाम मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि 21 यात्री बिना टिकट यात्रा कराने पर मार्ग के दो टीआई सत्येंद्र मिश्रा व राहुल सिंह को निलंबित कर दिया गया है।