जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) के कनिष्ठ सहायक कौशल किशोर दीक्षित 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उनके पटल के कार्य छह अन्य लिपिकों को सौंपे गए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा द्वारा जारी आदेश में कौशल किशोर दीक्षित के पास रहे चार्ज इंदिरा आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य कनिष्ठ सहायक कामदचंद्र द्विवेदी संभालेंगे।
दिशा बैठक, विधानसभा/लोकसभा पृष्ठ, आश्वासन का काम प्रधान लिपिक वीर बहादुर सिंह संभालेंगे। प्रदीप कुमार निगम सहयोग करेंगे। बांदा और तिंदवारी विधायकों की निधि का काम कनिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार निगम को मिलेगा।
इसके अलावा बबेरू विधायक निधि सीडीओ के आशुलिपिक अनूप कुमार रावत देखेंगे। वाद/न्यायालय संबंधी कार्य कनिष्ठ सहायक गजनफर हसन को सौंपा गया है।
कनिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार निगम से रिसीट और डिस्पैच का काम लेकर प्रधान लिपिक वीर बहादुर सिंह को दिया गया है। सीडीओ ने कहा है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। ब्यूरो