फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार से शुरू हो रही परीक्षाएं 10 अप्रैल तक चलेंगी। पंडित जेएन डिग्री कालेज में 3800 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें संस्थागत, व्यक्तिगत, भूतपूर्व, बैक पेपर, श्रेणी सुधार और एक विषय के परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एनएल शुक्ल ने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 8 से 11 और दूसरी पाली शाम दो से 5 बजे होगी। उन्होंने कहा कि नकलविहीन परीक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। यह भी ध्यान रखा गया है कि परीक्षार्थी को अनावश्यक परेशानी भी न हो।

उन्होंने कहा कि परीक्षा कक्ष में मोबाइल, पान, गुटका, ज्वलनशील पदार्थ पूरी तरह प्रतिबंधित है। बिना प्रवेश पत्र दाखिला नहीं मिलेगा। परीक्षार्थी को अपने साथ प्रवेश पत्र, पेन, पेंसिल और रबर लाना होगा। किसी भी परीक्षार्थी को महाविद्यालय से न तो अनुक्रमांक आवंटित होगा न विषय/प्रश्न पत्र में संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. शुक्ल ने कहा कि परीक्षार्थी को उत्तर पुस्तिका में प्रश्न पत्र कोड अनिवार्य रूप से दर्शाना होगा। मुख्य गेट पर प्रवेश पत्र दिखाने और अनुशासन समिति द्वारा तलाशी लिए जाने के बाद ही प्रवेश मिलेगा।

इनके अलावा उड़ाका दल/अनुशासन समिति सदस्य परीक्षा के दौरान आकस्मिक निरीक्षण और तलाशी लेंगे। कोई भी अवैध सामग्री बरामद होने पर विश्वविद्यालय/महाविद्यालय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्राचार्य ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि मुख्य द्वार पर चस्पा की गई समय सारणी और सीट प्लान देख लें। वाहन स्टैंड में खड़े किए जाएंगे। प्राचार्य ने परीक्षार्थियों से महाविद्यालय की आन-बान-शान को बरकरार रखते हुए परीक्षा में सहयोग करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें