फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनुष यज्ञ लीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिलगांव के अजीतपारा गांव के कौशल किशोर मंदिर में वसंत पंचमी पर चार दिवसीय रामलीला मंचन के अंतिम दिन धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद हुआ। देवेंद्र द्विवेदी (हमीरपुर) ने श्रीराम की, मोनू त्रिपाठी (फतेहपुर) ने लक्ष्मण की, शिव प्रकाश त्रिवेदी (कानपुर) ने परशुराम की भूमिका अदा की।
विज्ञापन


जनक का पाठ दिनेश पांडेय ने किया। रामलीला कमेटी के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार शिवहरे ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से दिन में रामलीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार शिवहरे, राकेश शर्मा, कोदूराम शिवहरे, कामता सिंह, जगदीश शिवहरे, विनोद तिवारी आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें