फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में सुस्ती पर 17 पंचायत सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। वित्तीय वर्ष में मनरेगा योजना के कार्यों की धीमी प्रगति से लक्ष्य पूरा न होने पर महुआ विकास खंड के 17 ग्राम विकास अधिकारी/पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर दिसंबर का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन


महुआ विकास खंड में मनरेगा योजना के इस साल के कई काम अधूरे पडे हैं, जबकि वित्तीय वर्ष के साढ़े तीन माह ही शेष हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिन लाभार्थियों को दूसरी किस्त का पैसा दे दिया गया है, उन्हें 80 दिन के रोजगार का मस्टर रोल जारी नहीं किया गया। इस खराब प्रगति पर खंड विकास अधिकारी संजीव बघेल ने ब्लाक के सभी 17 ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

कहा है कि खराब प्रगति से स्पष्ट हो रहा है कि मनरेगा जैसी योजना के प्रति उदासीनता बरती जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन नहीं हो रहा है। इस लापरवाही से ब्लाक की प्रगति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। बीडीओ ने चेतावनी दी है कि स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिला तो दिसंबर माह का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें