फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु अन्ना छोड़ने में 38 पशुपालक चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले में अन्ना पशुओं की भरमार है। पशुपालन विभाग के आंकड़ों में इनकी संख्या लगभग 70 हजार दर्ज है। डीएम के निर्देश पर पुलिस और राजस्व विभाग अन्ना पशु छोड़ने वालों का सर्वे कर रहे हैं। जिले के 14 गांवों में मात्र 38 पशु मालिक ऐसे पाए गए हैं जो अपने पशुओं को अन्ना छोड़े हैं। इनके विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


किसानों की शिकायत पर डीएम हीरालाल ने राजस्व और पुलिस विभाग की तहसील स्तर पर संयुक्त टीम बनवाई है। नोडल अधिकारी एसडीएम हैं। टीम को दायित्व सौंपा गया है कि गांवों में मुनादी पिटवाकर अन्ना पशु छोड़ने वाले पशुपालकों को आगाह कराएं कि पशु अन्ना छोड़ने पर उनके विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

28 नवंबर से 5 दिसंबर तक चले अभियान में पैलानी तहसील और तिंदवारी थाना क्षेत्र के तेरहीमाफी, मूंगुस, धौंसड़, बहिंगा, ब्योंजा, जसईपुर गांवों में मात्र 12 पशुपालक अन्ना पशु छोड़ने में चिह्नित किए गए। इसी तरह सदर तहसील व कोतवाली देहात क्षेत्र के छनेहरा लालपुर व गुरेह गांव 8 और मटौंध थाना क्षेत्र के हरदौनी, दुरेड़ी, चमरहा, अछरौड़ गांवों में 10 तथा नगर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा व डिंगवाही गांव के आठ पशुपालकों को सूचीबद्ध किया गया है। संयुक्त टीम ने इन पशुपालकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उनकी सूची एसडीएम थमीम अंसारिया ने संबंधित थानों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें