फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में उड़ती पतंग से राहगीरों को मंडरा रहा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मकर संक्रांति पर्व नजदीक आने से आसमान में रंग-बिरंगी पतंगें उड़ान भरने लगीं। इनमें इस्तेमाल किया जा रहा चाइनीज मंझा कब-किसको नुकसान पहुंचा दे कोई नहीं जानता। प्रतिबंध के बावजूद बाजार में चाइनीज मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है।
विज्ञापन

चाइनीज मंझे के खतरे से अनजान बच्चे पतंगों में चाइनीज मंझा इस्तेमाल कर रहे हैं। यहीं नहीं इन मंझों से पतंग उड़ाने वाले शौकीनों के उंगलियां भी कट रही हैं लेकिन सस्ता चाइनीज मंझे की तकलीफ सहन कर बच्चे इनके इस्तेमाल से नहीं चूकते। क्योंकि इस मांझे से दूसरी पतंग आसानी से कट जाती है। चाइनीज मंझे से कई दुर्घटनाओं के बाद शासन ने इसकी बिक्री पर रोक लगा दी है। लेकिन अधिकारी इन्हें रोक पाने में विफल हैं। पतंग और डोर बेचने वाले भी मानते हैं कि चाइनीज मांझा बहुत खतरनाक है। फिर भी ज्यादा मुनाफे के चक्कर में इन्हें बेच रहे हैं।
पतंग विक्रेता राजू गुप्ता ने बताया कि चाइनीज मांझा 130 रुपये का 100 मीटर है। जबकि देशी मांझा की कीमत 160 रुपये है। पतंगबाज राशिद का कहना है कि चाइनीज मांझा में धार होने से पतंग आसानी से कटती हैं। उधर, अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्ता ने बताया कि चाइनीज मांझा की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। सोमवार से अभियान चलाकर इन मंझों को जब्त किया जाएगा और दुकानदारों को चेतावनी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें