फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे संग गूंजी गांवों में सफाई की अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हर हफ्ते मंगलवार को मनाए जाने वाले ‘स्वच्छ बांदा-सुंदर बांदा’ का पहला दिवस पूरे जिले में जोरशोर से मनाया गया। मुख्यालय से लेकर गांवों की गलियों तक स्वच्छता की अलख जगाई गई। ग्योढ़ी बाबा गांव में तारण तरण जैन युवा परिषद में गाजेबाजे के साथ रैली निकाली और खुले में शौच न करने की शपथ दिला ग्रामीणों को सफाई और अन्ना पशु न छोड़ने की सीख दी। गोष्ठियों में ग्रामीणों और किसानों को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्यालय सदर तहसील में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी लोग शौचालय का इस्तेमाल करें। गाय का दूध खाकर उसे अन्ना छोड़ देना निंदनीय है। यह प्रथा बंद करें। पालीथिन पर कहा कि सुंदर बांदा दिवस पर पालीथिन का इस्तेमाल न करने का संकल्प लेें। कहा कि खुली बैठकें हो चुकी हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास पात्रों को जल्द मिलेंगे। डीएम ने राशन वितरण श्रम पंजीकरण आदि की भी जानकारी दी। उधर, सीडीओ आरके सिंह ने विकास भवन में अपने कक्ष में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर सफाई की रणनीति बनाई। कहा कि प्रत्येक शनिवार को हरेक अधिकारी और कर्मचारी दो घंटे श्रमदान कर विकास भवन को साफ सुथरा रखें। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव सहित जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, डीपीआरओ, परियोजना निदेशक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


शहर के नजदीक ग्योढ़ी बाबा गांव में तारण तरण जैन युवा परिषद में गाजेबाजे के साथ रैली निकाली और खुले में शौच न करने की शपथ दिलाई। प्रेरणादायक नारे खिली तख्तियां लिखे स्कूली बच्चे और झाडू लिए परिषद के समाजसेवी सहायक निदेशक बचत आरके जैन की प्रेरणा से शामिल रहे।

महिला ब्लाक के बरसड़ा बुजुर्ग गांव में आयोजित चौपाल में जिला कार्यक्रम अधिकारी इशरत जहां ने ग्रामीणों को प्रेरित किया कि गांव साफ सुथरा और अन्ना पशुओं को बांधकर रखें। और भी योजनाओं की जानकारी दी। पिस्टा गांव में प्रधान संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को अन्ना पशुओं से परहेज और सफाई से कहा। नरैनी तहसील सभागार में एसडीएम सीएल सोनकर की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई।

कुलसारी, पियार, नसैनी, भवानीपुर, रनखेरा, दिउली आदि के ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने सफाई का संकल्प लिया। बबेरू क्षेत्र के मवई जुन्नारदार गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों ने पंजीकृत सभी 56 बच्चों की उपस्थित सुनिश्चित कराई।
विज्ञापन


-‘स्वच्छ बांदा’ का पहला मंगलवार धूमधाम से मना
-अधिकारियों ने चौपाल लगाकर गांवों में बांधी समां
-डीएम ने मुख्यालय में गोष्ठी कर प्रेरणा दी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें