फोटो -31- कमासिन कस्बे का ढहा रामसनेही का कुआं। संवाद
बांदा। लगातार हुई बारिश के बीच कस्बा कमासिन में करीब 200 वर्ष पुराना रामसनेही मौर्य का कुआं धंस गया। कस्बे के पूर्व थोक यादव-मौर्य बस्ती में स्थित कुएं का एक हिस्सा धंसने से आसपास रहने वाले लोगों में दहशत है।
स्थानीय राजू चौरसिया, संजय प्रजापति, मनीष मिश्रा, उमादत्त विश्वकर्मा, राजपति व ऊधौ सिंह ने बताया कि जमीन में नमी बढ़ने और मिट्टी कमजोर होने के कारण कुआं धंस गया।
ग्रामीणों ने सचिव केपी सिंह व प्रधान प्रतिनिधि अरविंद गुप्ता से तत्काल बांस-बल्लियों से सुरक्षा घेरा लगाने, जमीन समतल कराने और चबूतरा बनवाने की मांग की है। साथ ही प्रशासन से निरीक्षण कर कुएं के खुले हिस्से को बंद कराने की मांग की गई है। (संवाद)