बांदा। कोतवाली नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर भास्कर मिश्रा ने बताया कि पांच दिन पूर्व 15 जून को शुकुलकुआं पावर हाउस के सामने दो लोगों ने लूट की घटना अंजाम दी थी। शनिवार को शाम इंदिरा नगर निवासी अभय सिंह और शांती नगर निवासी भास्कर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से लूट का मोबाइल और 1250 रुपये बरामद हुए हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तिंदवारी में टॉप-10 अपराधी में शुमार सिंहपुर निवासी साबिर को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी पर कई केस दर्ज हैं। (संवाद)