फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने सीज कीं दो दर्जन शराब दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। लॉकडाउन के दौरान चोरी-छिपे हो रही शराब बिक्री को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने दुकानों को सील कर दिया है। तहसील क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक देसी व विदेशी शराब दुकानों को विभागीय टीम ने सील किया। इनमें अतर्रा की दर्जनभर ठेकों सहित बिसंडा की पांच, बदौसा की चार, खुरहंड की तीन दुकानें शामिल हैं। उधर, दुकानों को सील करने पर ठेकेदारों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

ठेकेदार विजय द्विवेदी, वैभव रसिया, राजेंद्र सिंह, कुमार गौरव, छोटू गुप्ता, राजेशचंद्र पांडेय, चंद्रहास द्विवेदी, इंद्रेश द्विवेदी आदि ने बताया कि लॉकडाउन में मॉडल शराब की दुकानों को छोड़कर अन्य जरूरी एवं गैर जरूरी दुकानों का प्रतिदिन संचालन हो रहा है। मात्र शराब की दुकानों को सील करने की कार्रवाई अनुचित है। दुकानें किराये पर संचालित हैं। प्रतिमाह किराया सहित पानी, बिजली आदि के खर्च लग रहे हैं। आबकारी विभाग पूरे वर्ष की फीस जमा करा लेता है तो फिर दुकान खोलने में प्रतिबंध क्यों लगा रहा है? इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। आबकारी निरीक्षक अश्वनी कुमार का कहना है कि लॉकडाउन के बाद भी चोरी-छिपे शराब की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। शासन ने शराब दुकानों को सील करने के आदेश दिए हैं।
ओरन संवाद के मुताबिक, यहां शनिवार को आबकारी निरीक्षक अश्वनी कुुमार ने चौसड़, सिंहपुर, बाघा गांव की एक-एक ठेकों सहित दो देसी व दो विदेशी और एक बीयर शराब दुकानों को सीज कर दिया। बताया कि शराब की चोरीछिपे हो रही बिक्री रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें