फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.88 करोड़ बिजली बिल वसूली को अभियान एक से

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में बिजली विभाग का उपभोक्ताओं पर 2.88 करोड़ बिजली बिल बकाया है। इसमें बांदा जिले के उपभोक्ताओं पर 85 लाख, चित्रकूट में 75 लाख, महोबा में 68 लाख और हमीरपुर में 60 लाख की बकाएदारी है।
विज्ञापन

मंडल में 10 हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों की तादाद 94 हजार है। सरकारी विभागों पर भी 96.53 करोड़ रुपये बकाया है। शासन के निर्देश पर 1 जुलाई से अभियान चलाकर वसूली की जाएगी। प्रत्येक जिले को चार जोन में बांटकर टीमें गठित की जा रही हैं।
मंडल में 10 हजार से अधिक के बकाएदार
जनपद उपभोक्ता बकाएदारी (रुपये में)
बांदा 28,588 53,07,797
चित्रकूट 20,219 29,58,076
महोबा 25,728 46,17,047
हमीरपुर 19,819 20,00,031
योग 94,354 1,49,52,051
लॉकडाउन में वसूली की स्थिति बेहद खराब हो गई है। 30 फीसदी उपभोक्ताओं ने ही बिल अदा किया है। कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने के साथ ही 1 जुलाई से वृहद वसूली अभियान चलेगा। बड़े बकाएदारों को आरसी जारी की जाएगी। -केके भारद्वाज, मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण विभाग चित्रकूटधाम मंडल, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें