हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा में 77.69 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। यह पिछले साल से मात्र 0.81 प्रतिशत ज्यादा है। जनपद में 43,797 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें हाईस्कूल के 24,970 और इंटर के 18,227 परीक्षार्थी शामिल हैं।
शनिवार को घोषित नतीजे में मुख्यालय के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा अपूर्वा वैश्य ने हाईस्कूल में 96.16 प्रतिशत अंक हासिल किए। यह पूरे जनपद में सर्वोच्च और प्रदेश स्तर की मेरिट में चौथा स्थान है।
इसी विद्यालय की इंटर में प्रियंका गुप्ता 82 फीसदी अंकों से सर्वोच्च रही। कुल 239 छात्राओं में 200 छात्राएं प्रथम स्थान से उत्तीर्ण हुईं। हाईस्कूल में अपूर्वा और श्रद्धा त्रिपाठी ने 92 फीसदी अंक हासिल किए। 208 छात्राओं में 200 प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण हुईं।
आदर्श बजरंग इंटर कालेज प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यालय का रिजल्ट इंटर में 89.91 और हाईस्कूल में 81.18 प्रतिशत रहा।
इंटर में दुर्गेश कुमार, मनोज कुमार, शिवमबाबू, सुभाष बाबू व संदीप कुमार टॉपर रहे। फात्मा गर्ल्स इंटर कॉलेज में इंटर में ऐमन फहीम और हाईस्कूल में खुशी टॉपर रहीं।
प्रधानाचार्य राफिया खानम ने बताया कि अन्य छात्राएं भी मेधावी रहीं। जीआईसी बांदा में इंटर में 87.73 और हाईस्कूल में 89.91 प्रतिशत नतीजा रहा। सत्यम सिंह गौर टॉपर रहे।
डीआर पब्लिक इंटर कालेज में हाईस्कूल शत-प्रतिशत और इंटर में 94 फीसदी उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में प्रतिष्ठा चौधरी और इंटर में पल्लवी मिश्रा टॉपर रहीं। बीपीएमपी ओमर इंटर कॉलेज में इंटर में अमन द्विवेदी और हाईस्कूल में मुदित कुमार गुप्ता टॉपर रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बांदा में इंटर में श्रीकांत पांडेय व अंकित कुमार और हाईस्कूल में जगदीश पाल टॉपर बने। श्याम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हाईस्कूल में विभा मिश्रा टॉपर रही।
टॉप-10 बच्चों ने 90 फीसदी अंक हासिल किए। हिरा इस्लामिया इंटर कालेज में हाईस्कूल में उवैस इलियास व जियाउर्रहमान व वसीम और इंटर में सैय्यद उमर अली, जिकरा रहमान तथा बुखरा अली टॉपर बने।
श्रीकृष्ण आइडियल स्कूल में उदय सिंह हाईस्कूल में टॉपर रहे। कौशलेंद्र और अभय पांडेय भी मेधावी बने। स्वर्गीय रामकृपाल दीक्षित बालिका इंटर कालेज जखनी में हाईस्कूल में 200 में 170 और इंटर में 249 में 188 परीक्षार्थी प्रथम उत्तीर्ण हुए। उमेश कुमार और कुमारी अनंती टॉपर रहे। एचएल इंटर कालेज इंदिरा नगर में इंटर विभिन्न वर्गों में गीता सिंह, लोकेश और हाईस्कूल में राकेश टॉपर रहे। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को जिला विद्यालय निरीक्षक हिफजुर्रहमान ने शाबासी दी है।