फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम मानधन योजना का पंजीकरण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना के क्रियान्वय को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। डीएम हीरा लाल ने निर्देश दिए कि ज्यादा से ज्यादा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को योजना का लाभ दिलाएं। 28 फरवरी से 2 मार्च तक प्रतिदिन विकास खंड स्तर पर शिविर लगाकर श्रमिकों का पंजीयन करें।
विज्ञापन


सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने कहा कि मामूली अंशदान पर श्रमिकों को 60 वर्ष की उम्र के बाद 3000 रुपये पेंशन मिलेगी। जीवन बीमा निगम के अधिकारियों को योजना के प्रति जागरुकता लाने के निर्देश दिए। उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्रा ने योजना के बारे में बताया।

बैठक में परियोजना निदेशक आरपी मिश्र, सीएमओ संतोष सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी इशरत जहां, जनसेवा प्रबंधक मोहम्मद जकी, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, एलआईसी प्रबंधक रविकरण सिंह समेत तहसीलदार व खंड विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें