फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से जीजा-साले की मोत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। चार वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। दोनों हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर में मजदूरी करने जा रहे थे। हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर थानांतर्गत चंद पुरवा निवासी कमल साहू (40) पुत्र श्रीकिशन साहू कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित पचनेही गांव निवासी जीजा शिवनारायण साहू (35) पुत्र रामाधार के घर आया था। शनिवार की सुबह दोनों एक ही बाइक पर वापस चंद्रपुरवा जा रहे थे। साथ में शिवनारायण का चार वर्षीय पुत्र धीरज भी था। पैलानी कस्बे से करीब तीन किलोमीटर पहले गल्ला मंडी के पास सामने से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी।

कमल साहू की मौके पर मौत हो गई। शिवनारायण और उसका पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यूपी-100 पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ ही देर बाद शिवनारायण की भी मौत हो गई। धीरज को मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पत्नी पिंकी ने बताया कि शिवनारायण राजगीर था। कमल भी मजदूरी करता था। भरुआ सुमेरपुर काम के सिलसिले में जा रहे थे। बाइक कमल चला रहा था। उधर, पैलानी थाना के उपनिरीक्षक मोहनलाल ने बताया कि पपरेंदा चौकी पुलिस ने बस को पकड़ लिया। चालक को हिरासत में ले लिया। तहरीर मिलने पर बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम के लिए शवों को जिला अस्पताल की मर्च्यूरी में रखवा दिया गया।

दहेज में मिली बाइक बनी मौत का सामान
बांदा। हादसे का शिकार हुए कमल साहू की शादी 8 माह पूर्व कपसा (हमीरपुर) गांव में राधा के साथ हुई थी। दुर्घटनाग्रस्त बाइक उसे दहेज में मिली थी। शिवनारायण के पास कुछ खेती भी है।
बहन पिंकी ने बताया कि बस मालिक और चालक के विरुद्ध वह रिपोर्ट दर्ज कराएगी। उधर, पूर्व विधायक दलजीत सिंह और पूर्व डीडीसी दलपत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार वालों को सांत्वना दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें