फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में बनेगी पुस्तक, भू माफिया होंगे दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हर गांव की एक प्रगति पुस्तिका बनेगी। इसमें गांव की अन्य सूचनाओं के साथ भूमाफिया का नाम भी दर्ज होगा। ये निर्देश डीएम हीरा लाल ने दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को ग्राम प्रधानों के जरिये पूरा कराया जाएगा। डीएम ने नलकूप खंड, विद्युत वितरण खंड और यूपीपीसीएल कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर यहां गंदगी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


शनिवार को विकास भवन में ग्राम प्रधानों और अफसरों की संयुक्त बैठक में डीएम ने कहा कि गांवों में चौपालों के आयोजन चल रहे हैं। राजस्व विभाग गांवों में अपनी प्रगति पुस्तिका तैयार करेगा। गांव संबंधी सूचनाएं अंकित होंगी।

गांव में कोई भूमाफिया है तो उसका नाम भी पुस्तक में शामिल करके पुस्तक में शामिल किया जाएगा। योजनाओं की सूची गांव में लगाई जाएगी। खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव की समस्याओं को चिन्हित करें। चौपाल में सीएमओ को निर्देश दिया कि लाउडस्पीकर से स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी और फॉगिंग आदि की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन


डीएम ने दोपहर को नलकूप खंड के केंद्रीय भंडार, विद्युत वितरण खंड अधिशासी अभियंता कार्यालय और नवाब टैंक यूपीपीसीएल कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधीक्षण अभियंता डीके मिश्रा को परिसर की सफाई कराकर कबाड़ और बेकार पड़े वाहन नीलामी के निर्देश दिए।

बिजली विभाग में गंदगी की भरमार थी। इसे तत्काल सफाई कराने को कहा। नवाब टैंक का निरीक्षण करते हुए कहा कि इसे जल्द ही पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें