फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार में अवैध वसूली की तो होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कामन सर्विस सेंटर संचालकों को चेतावनी दी है कि आधार कार्ड के रजिस्ट्रेशन में किसी से भी अवैध पैसा लिया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने पैसा मांगने वाले संचालकों की सूचना देने को लोगोें से कहा है।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन बिलकुल फ्री होता है। पैसा मांगने की शिकायत करने वाले की सूचना गोपनीय रखी जाएगी। डुप्लीकेट आधार कार्ड संभव ही नहीं है। क्योंकि इसमें अंगुलियों और आंख की कार्निया का ग्राफ लिया जाता है।

जिन्हें रजिस्ट्रेशन के बाद भी आधार कार्ड नहीं मिला है तो वह रजिस्ट्रेशन स्थल पर संपर्क करें। कुछ दिनों में ब्लाकों, तहसीलों और जिला मुख्यालय में तीन दिवसीय कैंप लगाकर आधार बनवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुधार या प्रिंट में ही शुल्क लगता है। यह भी निर्धारित है। इससे अधिक लेने वाले पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास आवंटन भी खुली बैठकों में हो। अधिकारी और कर्मचारी बांदा के विकास में पूरे मन से सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को विद्यालय समय में किसी भी बैठक में शामिल न करें।

सफाई कर्मी गांव और स्कूल में नियमित सफाई करें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 25 जुलाई से पहले दवाओं का छिड़काव पूरा कर लिया जाए। बैठक में एडीएम गंगाराम गुप्ता, सीडीओ रामकुमार सिंह, ट्रेनी आईएएस शैलेष कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


-डीएम की कामन सर्विस सेंटर संचालकों को चेतावनी
-डुप्लीकेट नहीं बनता आधार कार्ड
-लेखपाल और कोटेदार सुधारें कार्यशैली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें