फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक ही परिवार के पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उस पर सवार एक परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों ने चालक पर रंजिशन टक्कर मारने का आरोप लगाया है। उधर, आम से भरे लोडर पलटने से दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव का राजाबाबू (28) पुत्र रामचंद्र उर्फ चंदा निजी ट्रैक्टर पर परिवार के लोगों के साथ ईंट उठाने की मजदूरी करने जा रहा था। तभी बाईपास के नजदीक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली समेत सड़क किनारे खंती में पलट गया।

इसमें सवार बल्देव (35) पुत्र रामपाल और उसका पुत्र दीपक (15), दलित कुमार (22) पुत्र रामऔतार ट्राली में दबकर घायल हो गए। घटना की खबर पाकर गांव के अन्य लोग पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


घायल राजाबाबू ने आरोप लगाया कि डंपर चालक गांव का ही एक व्यक्ति है। भाड़े को लेकर प्रतिस्पर्धा में वह रंजिश मानता है। रंजिशन डंपर से ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मारी है।

उधर, कालिंजर थाना क्षेत्र के कटरा कालिंजर निवासी सोनू (15) पुत्र लालमन अपने दोस्त मुस्तफा (17) पुत्र जमीर के साथ रविवार को सुबह आम लादकर यहां आ रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव के पास लोडर पलट जाने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


-चालक पर रंजिशन टक्कर मारने का आरोप
-लोडर पलटने से दो जख्मी, अस्पताल भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें