बांदा। शहर के एक रेस्टोरेंट के सात संक्रमितों सहित बुधवार को 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। इनमें चार महिलाएं और एक बालिका है। जांच रिपोर्ट सूची में सर्वाधिक संक्रमित छावनी स्थित होटल के हैं। ये सभी युवा हैं।
इनके अलावा शहर के आवास विकास, साईं दरबार, पीडब्ल्यूडी कालोनी और गायत्री नगर में एक-एक तथा अतर्रा, साथी, बिसंडा में एक-एक पॉजिटिव पाए गए हैं। उधर, कोरोना की जांच तेज करने के शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने व्यापारिक श्रेणीवार नमूने लेने की कार्ययोजना तैयार की है। इनकी अलग-अलग तिथियां हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर 5 नवंबर (गुरुवार) को पटरी दुकानदार, मूर्ती, गिफ्ट दुकानों में, 6 को पटाखा बाजार, 7 को पूजा स्थल, 8 को मिठाई दुकानों, 9 को रेहड़ी पटरी, 10 को पटाखा मार्केट, 11 को मॉल बाजार और 12 नवंबर को इलेक्ट्रानिक, व्हीकल दुकानों में कर्मचारियों की सैपलिंग की जाएगी।