फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डायरिया और बुखार का प्रकोप, चार मासूम समेत 16 भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गर्मी बढ़ने के साथ ही डायरिया और बुखार पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो गया है। सुबह अस्पताल खुलते ही मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। पिछले 24 घंटों में चार मासूमों समेत 16 लोगों को डायरिया और बुखार से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



डायरिया की चपेट में आने पर सिविल लाइन निवासी 17 वर्षीय वैशाली, कटरा निवासी 28 वर्षीय पूनम, बबेरू कस्बा निवासी एक वर्षीय मासूम सम्राट, मर्दननाका निवासी चार माह की आन्या, मवई निवासी दो वर्षीय अभय, छतरपुर जिले के गौरिहार निवासी 17 वर्षीय आलिया को भर्ती किया गया।
इसी तरह चित्रकूट के ब्यूर गांव निवासी 25 वर्षीय मिंता, अतर्रा निवासी तीन वर्षीय अथर्व, गोयरा मुगली गांव निवासी 17 वर्षीय साद और उसकी बहन 31 वर्षीय साफिया के अलावा बुखार से पीड़ित निम्नीपार मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय साहीन, गुरेह गांव निवासी 16 वर्षीय मानसी, मवई गांव निवासी एक माह का सुनील, मुकेरा गांव निवासी 65 वर्षीय माया देवी, बिसंडा के अधरोरी गांव निवासी 45 वर्षीय रामकली और देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी 82 वर्षीय श्यामा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ जाने की वजह से बेड फुल हो गए हैं। इसके चलते नए मरीजों को भर्ती करने पर गद्दीदार बेंच में लिटाकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। आलम यह है कि एक-एक बेड में दो-दो मरीजों को लिटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें