फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें से एक को कानपुर रेफर किया गया है। सिर्फ एक बाइक सवार ही हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मर्दननाका निवासी गगन साहू (35) पुत्र दिनेश साहू मंगलवार की देर शाम ट्रैक्टर मैकेनिक को डिंगवाही गांव छोड़कर बाइक से लौट रहा था। बांदा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में डिंगवाही गांव के पास सामने से आ रहे वाहन की रोशनी की चकाचौंध से उसकी बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

गगन की मौके पर ही मौत हो गई। यूपी-100 ने उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया और परिजनों की सूचना दी। मृतक के चाचा सुरेश साहू ने बताया कि गगन शहर के डिलहागंज में ऑटो पार्ट्स की दुकान किए था। दो भाइयों में छोटा था और शादी की बात चल रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


उधर, बिसंडा प्रतिनिधि के मुताबिक पारा (बिसंडा) गांव निवासी रामभवन साहू (40) पुत्र रामचरन मंगलवार की शाम अतर्रा से बाइक पर घर जाते समय बघइयन पुरवा (अमवां) के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गया। रामभवन की मौके पर मौत हो गई।

दूसरी बाइक पर सवार बिसंडा नगर निवासी अरुण कुमार (36) पुत्र द्वारिका प्रसाद व उदय (30) पुत्र रामशंकर भी घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। अरुण को कानपुर रेफर किया गया है। मृतक के भांजे जयप्रकाश ने बताया कि रामभवन प्राइवेट बस में नौकरी करता था। उसके चार पुत्रियां और एक पुत्र है। उधर, शहर कोतवाली के बांधा पुरवा में चुनुबाद (65) पुत्र नारायण बुधवार को सुबह बैल के हमले में घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें