फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वर्ष होगा कालिंजर महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ऐतिहासिक और पर्यटक स्थलीय कालिंजर में शुक्रवार से शुरू हो रहे नीलकंठ महोत्सव/कालिंजर मंडलीय सरस मेले को यादगार बनाने के लिए प्रशासन जुट गया है। इसमें मुख्य फोकस महिलाओं के सशक्तीकरण पर होगा। बुधवार को देर शाम कालिंजर में आयोजित बैठक में डीएम हीरा लाल ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 के बाद कालिंजर महोत्सव नहीं हुआ। लेकिन अब यह बदस्तूर होता रहेगा।
विज्ञापन


कालिंजर दुर्ग में देर शाम तक चली बैठक में विधायक राजकरन कबीर ने कहा कि नीलकंठ महोत्सव कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हो रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी आएंगे। पर्यटकों का रूझान बढ़ेगा। डीएम हीरा लाल ने बैठक में मौजूद लगभग सभी विभागों के अधिकारियों से मेले की तैयारियों का जायजा लिया। बिजली विभाग के एक्सईएन को फटकार लगाते हुए कहा कि 24 घंटे के अंदर तीनों पोल दुरुस्त कर ट्रांसफार्मर रखवा दें। वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

जल संस्थान से तलहटी और कटरा कालिंजर से पानी के टैंकर लगाने का निर्देश दिया। वाहनों को नियंत्रित करने के लिए कई जगह बैरियर लगाए जाएंगे। डीएम ने बताया कि मेले में रंजना अग्रहरि शिव तांडव कार्यक्रम पेश करेंगी। इनके अलावा फेमस कलाकार मनोज गुप्ता और दिल्ली से आए कलाकार हरिश्चंद्र व हरदौल नाटक का मंचन करेंगे।
विज्ञापन


कानपुर के कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे। 23 से 27 नवंबर तक महोत्सव चलेगा। बैठक में सीडीओ हीरालाल, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, अपर एसपी एलबीके पाल सहित नरैनी एसडीएम व बीडीओ, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस और ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें