फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन में 3117 लाभार्थी मृत मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के वार्षिक सत्यापन में तीन हजार से अधिक पेंशनर मृतक पाए गए। 114 पेंशनर अपात्र मिले हैं। इन सभी को सूची से हटा दिया गया है। अब समाज कल्याण विभाग की सूची में दर्ज 43459 लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 60 से 79 वर्ष आयु वाले लाभार्थियों को 400 रुपए एवं 80 वर्ष या उससे ऊपर के बुजुर्गो को 500 रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जाती है। वित्तीय वर्ष में प्रथम किस्त जारी करने से पूर्व हर साल में लाभार्थियों का सत्यापन कराया जाता है।

इसी के बाद इनके खातों में पेंशन राशि भेजी जाती है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में 46720 लाभार्थियों का सत्यापन अप्रैल से जून के मध्य कराया गया। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक सत्यापन में 3117 लाभार्थी मृतक पाए गए, जबकि 144 अपात्र निकले है। सूची में इनके नाम हटा दिए गए है।
विज्ञापन


इनके स्थान पर प्रतीक्षा में शामिल लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी संजीव कुमार बघेल ने बताया कि सत्यापन का काम पूरा हो चुका है। 3261 मृतक व अपात्र नाम सूची से हटा गए है। सत्यापन के बाद ही शासन लाभार्थियों के खातों में भेजता है।

3 माह में भेजी जाती है पेंशन
बांदा। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों को पेंशन की धनराशि उनके खातों में भेजी जाती है। पहली किश्त जुलाई व अगस्त के मध्य, दसूरी किश्त सितंबर- अक्तूबर की बीच तथा साल की तीसरी व अंतिम किश्त दिसबंर व जनवरी के मध्य दी जाती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें