फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे में हीलाहवाली पर लिपिक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भूमि अधिग्रहण का मुआवजा देने में किसान को लगातार लौटाने और उससे बदसलूकी करने पर भूमि अध्याप्ति कार्यालय के लिपिक (अहलमद) को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को खबरदार किया है कि किसी भी प्रकरण में फरियादी से बदसलूकी, लेनदेन या हीलाहवाली की तो उनके साथ भी निलंबन तथा अन्य कार्रवाइयां की जाएंगी।
विज्ञापन


सदर तहसील के पचनेही गांव निवासी किसान रणविजय ने 17 अगस्त को जन सुनवाई के दौरान डीएम से फरियाद की थी कि तिंदवारी रोड क्षेत्र में उसकी जमीन सरकारी कार्य के लिए अधिग्रहीत कर ली गई है। उसे 11,822 रुपये मुआवजा मिलना है।

लेकिन भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय से उसे मुआवजा नहीं दिया जा रहा। संबंधित लिपिक मनीराम हीलाहवाली कर रहा है। डीएम ने निर्देश दिए थे कि किसान के खाते में मुआवजा राशि शीघ्र भेज दी जाए। लेकिन इसके बाद भी मुआवजे का भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन


शुक्रवार को किसान रणविजय डीएम से फिर मिला और बताया कि लिपिक मनीराम ने उसे दुत्कार कर भगा दिया और बदसलूकी की। इस पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए लिपिक मनीराम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। डीएम ने कहा है कि कर्मचारी का यह रवैया अपने दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही है। साथ ही किसान के खाते में मुआवजा राशि शीघ्र भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


-किसान को अधिग्रहीत भूमि का नहीं मिल रहा मुआवजा
-डीएम के निर्देश पर भी लिपिक ने की अनदेखी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें