फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसरा योजना में 382 आवेदक अपात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहरी गरीबों के लिए आसरा योजना से आवंटित किए जा रहे आवासों के पहले ही चरण में 382 आवेदकों को अपात्र घोषित कर दिया गया है। हालांकि उन्हें अपनी पात्रता साबित करने के लिए तीन दिन की मोहलत दी गई है। डीएम ने एक बार फिर चेताया कि आवास आवंटन के नाम पर किसी को पैसे न दें और कोई मांगे तो सूचना दें तब दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को जेएन डिग्री कालेज में आसरा आवास योजना की खुली बैठक हुई। आवेदन करने वाले महिला-पुरुष भी उपस्थित थे। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने आवेदकों को संबोधित करते हुए कहा कि आसरा योजना में सभी पात्रों को आवास मिलेंगे।

योजना में अल्पसंख्यक और मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीबों को वरीयता दी गई है। एडीएम गंगाराम गुप्ता ने बताया कि 6000 रुपये तक मासिक कमाने वाले, अवमुक्त स्वच्छकार, अन्य पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति के आवासहीन बीपीएल कार्ड धारकोें को इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन


डूडा के सहायक परियोजना अधिकारी संजीव सिन्हा ने बताया कि आसरा योजना के तहत कुल 168 आवास बनने हैं। इनमें करीब 144 बनकर तैयार हो गए हैं और 24 आवासों में काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि 698 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 619 की जांच कराई गई। 382 आवेदक अपात्र पाए गए हैं।

237 आवेदक पात्र हैं। जिनके आवेदन खारिज हुए हैं ऐसे भी हैं जो कांशीराम कालोनी में पहले से काबिज हैं। कुछ अविवाहित और नगर पालिका क्षेत्र के निवासी नहीं हैं। अपात्र पाए गए आवेदक तीन दिन के अंदर आपत्तियां दे सकते हैं। खुली बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट रमेश तिवारी, डूडा के मानवेंद्र, पंकज व शारदा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-तीन दिन में दे सकते हैं आपत्तियां
-144 आवास तैयार, 237 आवेदक पात्र
-डीएम ने फिर चेताया कि पैसा न दें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें