फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: इनवेस्टर्स समिट में 1700 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलज परिसर में आयोजित इनवेस्टर्स समिट में मंगलवार को जनपद के 95 उद्यमियों द्वारा 9849 करोड़ के निवेश की सहमति दी गई। इसमें विभिन्न कंपनियों की तरफ से 1700 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये। मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री ने कहा कि सरकार सभी उद्यमियों को मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षा मुहैया कराएगी। उन्होंने एमओयू पर हस्ताक्षर करने वाले उद्यमियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उद्योग विभाग ने समिट से पहले उद्यामियों से 18750 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव लिया था। इनमें अब तक उद्यामियों ने 9849 करोड़ की सहमति दी है। मंगलवार को समित में हैदराबाद की कंपनी द्वारा सोलर पैनल निर्माण के लिए 8 हजार करोड़ का प्रस्ताव पेश किया गया, लेकिन सत्यापन नहीं होने से समिट में इसे शामिल नहीं किया जा सका। इसकी आगे की प्रक्रिया जारी है।
इसके अलावा प्रमुख रूप से रियल स्टेट में बामदेव ग्लोबल इंफ्रा अजीत गुप्ता 1000 ने करोड़, सुंदरम नेचर केअर महाराष्ट्र 50 करोड़, स्वदेश मिल 50 करोड़, हॉर्टी कल्चर 25 करोड़, एनिमल हसबैण्डरी 10 करोड़, एस डेक कम्पनी बायो फ्यूल 40 करोड़, बामदेव सॉल्यूशन 30 करोड़, गुरुदेव इंटरनेशनल 20 करोड़, शॉपिंग मॉल होटल भूरागढ़ 36 करोड़ के निवेश के लिए ओएमयू पर साइन किया है। इसके अलावा अन्य उद्यमी शामिल हैं। इस दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रदर्शनी एवं स्टाल भी लगे थेे।
विज्ञापन

इनसेेट
25 से 30 फीसदी अनुदान दे रही सरकार
सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत उद्योग स्थापित करने के लिए 25 से 30 प्रतिशत तक का सरकार अनुदान दे रही है। उद्यमी इस योजना का लाभ उठाकर अधिक से अधिक उद्योग लगायें। उन्होंने कहा कि बदल रहा है उत्तर प्रदेश, बांदा में बेहतर निवेश करिए। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को और अधिक विकसित करने के लिए कृृषि आधारित उद्योग भी लगाने की आवश्यकता है। सांसद महोबा-हमीरपुर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल ने कहा कि अन्य प्रदेशों की अपेक्षा उप्र में उद्यमियों को बेहतर सुविधायें मिल रही हैं।
इनसेट
लोकल उत्पादों की करें ब्रांडिंग
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र के खजुराहो, चित्रकूट, कालिंजर एवं मनगढ़ को जोड़ते हुए पर्यटन क्षेत्र स्थापित किया जा सकता है। कहा कि लोकल उत्पादों की ब्रान्डिंग करें और मार्केट दिलायें, जिससे छोटे-छोटे उद्यमियों को भी लाभ मिल सके। आयुक्त आरपी सिंह ने कहा कि मंडल में पूंजी निवेश की भरपूर सम्भावनायें हैं। निवेश के लिए यहां के उद्यमी परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हैं। सरकार निवेशकों को उद्योग स्थापित करने हर सम्भव प्रयास कर उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। कहा कि जनपद में 14 सौ करोड़ का इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड का सीएनजी का उद्योग स्थापित किया जा रहा है। इससे आने वाले समय में गैस की सुविधा मिलेगी।
इनसेट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने के लक्ष्य को पूर्ण करनें में जिले के उद्योगपति एवं व्यापारीगण बांदा इन्वेस्टर समिट के माध्यम से निवेश की नई योजनाओं के साथ निवेश के लिए तैयार हैं। उन्होंने भी प्रस्ताव पेश किया है। जल्द विभाग के अधिकारियों की मदद से उद्योग धंधा स्थापित करेंगे।
मयंक गुप्ता, सर्राफ प्रदेश उपाध्यक्ष, कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स
इनसेट
इन्वेस्टर्स समिट एक सराहनीय पहल है। इसमें उद्यमियों को अच्छा अवसर मिलता है। दूसरे कारोबारी भी जागरूक होते हैं और इन्वेस्ट करने में रुचि लेते हैं। उनकी भी औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग शुरू कर लोगों को रोजगार देने की मंशा है। प्रयास कर रहे हैं।
- श्यामजी निगम, बांदा
इनसेट
यह रहे मौजूद
जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, विधायक ओममणि वर्मा, एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, डीआईजी डॉ. विपिन कुमार मिश्र, एसपी अभिनंदन, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, एडीएम उमाकान्त त्रिपाठी, एडीएम अमिताभ यादव, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज मुकेश यादव, उद्यमी डॉ. मनोज कुमार शिवहरे, मनोज जैन, श्याम जी, अशोक गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार और गुरूदेव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें