फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 3.83 करोड़ से बनेंगी 17 सड़कें-नालियां

Sat, 17 Oct 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नगर पालिका परिषद ने शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली और इंटरलॉकिंग निर्माण के लिए 17 कार्यों के टेंडर जारी किए हैं।
विज्ञापन

इन पर कुल 3.83 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। सबसे अधिक 59.84 लाख रुपये वार्ड नंबर 31 इंदिरा नगर में सीसी सड़क, नाली और डिवाइडर चौड़ीकरण पर खर्च किए जाएंगे।

वार्ड नंबर 19 शांति नगर के चौधरी के पुरवा में सड़क और नाली निर्माण पर 38.24 लाख रुपये, वार्ड नंबर 15 मड़ियन नाका में 31.45 लाख और वार्ड नंबर 3 गायत्री नगर में 30.70 लाख रुपये खर्च होंगे। कटरा पश्चिमी, गुलाब बाग, सेढ़ू तलैया और आजाद नगर में भी सड़क व नाली निर्माण के काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जरैली कोठी में आरसीसी नाली, कटरा पूर्वी के जीओआई कैंपस में इंटरलॉकिंग और झील का पुरवा समेत अन्य मोहल्लों में सीसी सड़क व नाली निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें